फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्रीय मंत्री का घेरा आवास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने रविवार को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया। केंद्रीय मंत्री के आवास पर कोई नुमाइंदा नहीं मिलने पर एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया और मौके पर कोई कर्मचारियों का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों ने मंत्री आवास के बाहर ज्ञापन को चस्पा दिया और विरोध जताया और कर्मचारियों ने कहा कि सरकार 25 नवंबर तक पेंशन बहाल नहीं करेगी तो 26 नवंबर को पूरे भारत के लाखों कर्मचारी दिल्ली कूच कर संसद भवन का घेराव करेंगे।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान वजीर गांगोली ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाकर कर्मचारियों को परेशान कर रही है। इसे सभी विभागों के कर्मचारी परेशान हैं। केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2004 से कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई अंशदायी पेंशन योजना (एनपीसी) लागू कर दी है। नई पेंशन व्यवस्था में कर्मचारियों के वेतन व महंगाई भत्ते का 10 प्रतिशत कटौती कर तथा उतनी ही राशि सरकार द्वारा जमा कर निजी क्षेत्र में लगाना अन्यायपूर्ण हैं। कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक आर्थिक और स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त हो जाती है। इससे कर्मचारी अपना भविष्य असुरक्षित महसूस कर रहे। इसके प्रति कर्मचारियों में भारी रोष है। वजीर गांगोली ने कहा कि अगर सरकार 25 नवंबर तक पेंशन बहाल नहीं कर तो 26 नवंबर को पूरे भारत के लाखों कर्मचारी नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले दिल्ली कूच कर संसद भवन का घेराव करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर राजेश खर्ब, अनूप लाठर, देवेंद्र सहारण, अनिल, सुरेंद्र, देवीलाल रूपगढ़, रमेश, सुरेंद्र ढुल, विजयपाल, रुपेंद्र व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी एक घंटे तक करते रहे नारेबाजी
पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे तो कोई प्रशासन का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जैसे ही सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने और मंत्री के आवास के बाहर बैठकर नारेबाजी की। जब एक घंटा बीत जाने के बाद भी नहीं कोई प्रशासन का अधिकारी नहीं आया तो ज्ञापन को कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास के बाहर चस्पा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें