फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी पेज के लिए प्रस्तावित लीड चुनाव को लेकर कंफ्यूज हैं सीएम, खुद के लिए ढूंढ रहे हैं नया विधानसभा क्षेत्र : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को लेकर कन्फ्यूज हैं सीएम, खुद के लिए ढूंढ रहे नया ठिकाना : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने शनिवार रात को शहर के एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया किया कि उनके जेल जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल कन्फ्यूज हैं। वे कभी कहते हैं कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे, कभी कहते हैं कि अलग-अलग। इससे साफ है कि सरकार डरी हुई है। मुुख्यमंत्री खुद अपने लिए नया सुरक्षित चुनाव क्षेत्र ढूंढ रहे हैं। क्योंकि करनाल की जनता ने तय कर लिया है कि उनका यहां से बाहर का रास्ता दिखाएंगे । इस दौरान चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार देश का धन 15-20 घरों तक पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं के जोश से चौटाला काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जाने-अनजाने में गलत हाथों में देश की सत्ता आ गई है। सरकार से देश की जनता दुखी है। इनेलो-बसपा गठबंधन में लोगों को उम्मीद की किरण दिख रही है। चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तो 18 अक्तूबर को फिर से जेल चले जाएंगे, लेकिन उन्हें चुनाव की तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि जींद के लोग अपनी राजनीतिक पहचान को बनाए रखेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक आरोड़ा, विधायक परमेंद्र ढुल, जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भुलाने होंगे मतभेद
पारिवारिक विवाद के चलते चर्चा में रही इनेलो की मीटिंग में पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए छोटे-मोटे मतभेद भुलाने होंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जींद इनेलो का मजबूत गढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के अलावा उपचुनाव में भी इनेलो को जिताएं।
उपचुनाव के लिए माहौल गर्म कर गए चौटाला
इस दौरान चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपचुनाव के लिए जो भी उम्मीदवार तय करेंगे, वहीं अंतिम होगा। उन्होंने कहा कि जींद के लोगों ने डॉ. हरिचंद मिढा को खोया है। वे विधायक रहते जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहे। ऐसे में जो भी उम्मीदवार तय करें, वह ऐसा हो जो डॉ. मिढा की याद दिलवाता रहे। उन्होंने आह्वान किया कि मिढा के रूप में ऐसा प्रतिनिधि लाना, जो चुनाव जीत सके।
भाजपा के लोग चार विधानसभा भी नहीं गिनवा सकते
चौटाला ने कहा कि भाजपा के राज से समाज का हर वर्ग दुखी है। खुद मुख्यमंत्री अपने लिए सुरक्षित क्षेत्र तलाश रहे हैं। ऐसे में हालत यह है कि भाजपा के लोग 90 में से ऐसे चार विधानसभा क्षेत्र भी नहीं गिनवा सकते, जो वे जीत सकें।
इनेलो ने जननायक चौधरी देवीलाल मेमोरियल अस्पताल के लिए बराह खुर्द गांव में खरीदी तीन एकड़ जमीन
ओपी चौटाला आज रखेंगे अस्पताल की नींव का पत्थर
जींद। सात अक्तूबर को गोहाना में हुई इनेलो की सम्मान दिवस रैली में इनेलो सुप्रीमो ने जींद में चौधरी देवीलाल मेमोरियल अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। इनेलो ने इसके लिए बराह खुर्द गांव में जींद-गोहाना मार्ग पर तीन एकड़ जमीन खरीद ली है। सोमवार को ओमप्रकाश चौटाला अस्पताल की नींव का पत्थर रखकर अपना जींद दौरा समाप्त करेंगे।
बताते चलें कि गोहाना रैली में इनेलो ने जींद में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। यह अस्पताल जनसेवा ट्रस्ट द्वारा बनाया जाएगा। यह ट्रस्ट इनेलो सुप्रीमो का है। चौटाला ने घोषणा की थी कि इस अस्पताल में लोगों को सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर निशुल्क सेवाएं मिलेंगी। फिलहाल अस्पताल निर्माण के लिए गांव बराह खुर्द में इनेलो ने जनसेवा ट्रस्ट के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है। इसके बाद यदि और जमीन की जरूरत हुई तो और भी जमीन खरीदी जाएगी। इनेलो ने यह जमीन किस भाव से खरीदी इसका खुलासा नहीं किया। अस्पताल का नक्शा आदि पहले ही तैयार करवा लिया गया था। अस्पताल का निर्माण भी साथ ही शुरू हो जाएगा। इनेलो आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव से पहले इस अस्पताल की चहारदीवारी निकाल देगा।
विज्ञापन

एक रात में बदल गई अस्पताल की साइट
रात को एक होटल में मिलन समारोह में इनेलो सुप्रीमो ने कहा था कि बिरौली गांव के पास उनके एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने उन्हें कुछ जमीन दान में दी है तो कुछ खरीदी है। सूत्रों के अनुसार सुबह उक्त कार्यकर्ता ने अपनी जमीन देने से मना कर दिया। इसके बाद चौटाला ने कहा कि वह हर हाल में सोमवार को अस्पताल की नींव का पत्थर रखेंगे। इसके बाद इनेलो नेताओं ने दिनभर जमीन की तलाश शुरू की। दोपहर बाद इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी की तरफ से कहा गया कि बराह खुर्द गांव में तीन एकड़ जमीन खरीद ली है। अब सोमवार को ओपी चौटाला अस्पताल की नींव का पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें