फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कैप्टन पवन ुमार के घर पहुंचा सेना एक परिवार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन पवन कुमार के घर पहुंचा सेना एक परिवार के सदस्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘सेना एक परिवार’ के तहत पंजाब रेजिमेंट सेंटर के 15 जवान लेफ्टिनेंट आयुष सारण के नेतृत्व में देश के लिए बलिदान होने वाले शहीद कैप्टन पवन के घर पहुंचे। यहां जवानों ने सेना एक परिवार है, की फीलिंग देने के लिए शहीद पवन कुमार के माता-पिता से मुलाकात की।
लेफ्टिनेंट आयुष सारण ने बताया कि सेना का यह जत्था 27 सितंबर को झारखंड के रामगढ़ से साइकिल पर चला है। जत्था उत्तर प्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा के जींद पहुंचा है। इस दौरान उन्होंने लगभग 1300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारतीय सैनिकों की संख्या काफी अधिक है। इन प्रदेशों में शहीद सैनिक परिवारों से मुलाकात करते हुए लगभग 2400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वह 27 अक्तूबर को इनफेंट्री दिवस पर दिल्ली पहुंचेंगे। यहां आर्मी चीफ विपिन रावत इस यात्रा का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावुक हुए शहीद के माता-पिता
इस दौरान शहीद कैप्टन पवन कुमार के माता-पिता भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। शहीद पवन कुमार के पिता ने कहा कि सभी सैनिक उनके बेटे हैं और पूरी सेना उनका परिवार है। जत्थे में सूबेदार कुलदीप सिंह, बिक्रम सिंह, अमर चंद, जसप्रीत सिंह, परमिंद्र सिंह, मंगल सिंह, विक्रमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, विपन कुमार, अर्शदीप सिंह, राहुल कुमार व हरिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें