फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज को जल्द मिलेगी बहुउद्देशीय सभागार हाल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर के राजकीय पीजी कालेज में बहुउद्देशीय सभागार हाल की सौगात विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। इस कालेज में बड़े कार्यक्रम करवाने के लिए फिलहाल कोई मुख्य स्थान नहीं था। अब तक कालेज के सभी कार्यक्रम खुले में ही टेंट लगाकर करवाए जा रहे थे, लेकिन अब जल्द ही विद्यार्थियों को एक इंडोर सभागार हाल मिलेगा।
राजकीय कालेज में विद्यार्थियों के लिए यह सभागार बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने 50 लाख रूपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस राशि से इंडोर मल्टीप्रपज हाल का निर्माण किया जाएगा। यह हाल कालेज के विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए उनके अनुरूप ही बनाया जाएगा। अब तक शहर के सबसे बड़े कालेज में सभागार हाल नहीं होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना जिला प्रशासन को भी करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन द्वारा अब सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन महिला महाविद्यालय में करवाया जाता था। इससे कालेज समय में छात्राओं को भी आवारा और असामाजिक तत्वों से बड़ा खतरा बना रहता था। प्रशासन के पास कोई और जगह नहीं होने के चलते मजबूरी वंश इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन महिला कालेज में ही करवाया जाता था। अब पीजी कालेज में सभागार हाल तैयार होने से सरकारी कार्यक्रमों के लिए भी एक विशेष स्थान उपलब्ध होगा और कालेज के बच्चे भी समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन सुविधा से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज में सभागार हाल बनने से विद्यार्थियों को एक अच्छी सुविधा मिलेगी। समय-समय पर कालेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सभागार हाल में ही करवाया जाएगा। इसमें सैकड़ों बच्चों को एक साथ संबोधित भी किया जा सकेगा।
-शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय पीजी कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें