फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो युवकों पर लगाए रेप व तेल छिड़क कर जान से मारने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर बलात्कार करने व तेल छिड़क कर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर सफीदों पुलिस ने पानीपत जिला के संजू व श्रीओम के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि 21 मार्च की रात संजू और गांव श्रीओम उसे घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और हुड्डा की खाली जमीन में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। उसने कहा कि यह बात वह घरवालों को बताएगी। महिला ने आरोप लगाया कि इस बात को लेकर उन्होंने उससे मारपीट की तेल छिड़क कर मारने की कोशिश की। उन्होंने दबाव बनाया कि वह अपने पति व अपने परिवार के खिलाफ पुलिस मेें शिकायत दे। महिला ने बताया कि दोनों युवकों के दबाव में उसने पुलिस में अपने पति व परिवार के खिलाफ शिकायत दी। महिला ने अब पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला जांच अधिकारी एएसआई राजेश देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें