फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नर्सरियों में से तीन को नहीं मिले अभी तक कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्चरी के दो व वॉलीबाल का एक पद अभी भी खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए जिले में खोली गई 20 खेल नर्सरियों में से तीन को अभी तक कोच नहीं मिले हैं। दिसंबर माह में हुए साक्षात्कार के दौरान 52 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 17 कोचों की नियुक्ति विभिन्न स्कूलों में खोली गई खेल नर्सरियों में हो चुकी है लेकिन अभी तक तीन और कोचों का विभाग को इंतजार है।
विभाग ने खेल नर्सरियों में आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, तैराकी, वॉलीबाल और रेसलिंग के लिए आवेदन मांगे थे। प्रशिक्षक के लिए 27 दिसंबर को साक्षात्कार लिए गए थे। इसमें खेल विभाग ने सभी आवेदकों के डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद 17 प्रशिक्षकों को शॉर्टलिस्ट कर दिया था। इस लिस्ट के आधार पर ही जिन संस्थाओं में कोचों की नियुक्ति होनी थी, उन्होंने कोचों की नियुक्ति कर दी। अब केवल तीन खेलों दो आर्चरी और एक वॉलीबाल कोच की नियुक्ति बाकी है। इसके लिए विभाग ने शुक्रवार तक दोबारा आवेदन मांगे हैं। आवेदकों को जिन-जिन स्कूलों की खेल नर्सरियों में नियुक्ति की जानी है, उनमें ही आवेदन करने होंगे। 20 नर्सरियों के लिए 52 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें से तीन खेलों के प्रशिक्षण नहीं मिले। इनमें वालीबॉल के लिए दो प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी लेकिन इसके लिए एक ही आवेदन आया। इसी प्रकार आर्चरी के लिए दो प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी थी लेकिन आर्चरी के लिए एक भी आवेदन नहीं आया। इन तीनों प्रशिक्षकों को नियुक्त करने के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इन नर्सरियों में पद खाली
आर्चरी के लिए इस समय दो कोच और चाहिए। इनमें एक एफएस कान्वेंट स्कूल पिल्लूखेड़ा और एक परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांगोली में नियुक्ति होनी है। इसी प्रकार से आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना खुर्द में वॉलीबाल का एक पद खाली है।
विज्ञापन


खेल नर्सरियों के लिए अभी तीन पद खाली हैं। जिन स्कूलों की खेल नर्सरियों में कोचों की नियुक्ति की जानी है, उन्हीं में शुक्रवार तक आवेदन करने हैं। इसके बाद खेल विभाग द्वारा गठित कमेटी आवेदकों के डाक्यूमेंट चेक करेगी। स्कूलों ही इसके बाद इन कोचों की नियुक्ति करेंगे।
विनोद बाला, जिला खेल अधिकारी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें