फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग हुए घायल, घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बीड़ी पीने से रोकने पर हाथापाई
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन व तेल डलवाने आए युवकों के बीच में हुआ झगड़ा
झगड़े में दोनों ही गुटों के लोग हुए घायल, घटना सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के सफीदों गेट के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बीड़ी पीते हुए बाइक पर पेट्रोल डलवाने से रोकने के मामले को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों व पेट्रोल पंप के कर्मियों के बीच में हाथापाई हो गई। इसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों को नामजद करके चार अन्य पर केस किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों गेट स्थित मोहित पेट्रोल पंप के संचालक मनीष मित्तल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को उनके पेट्रोल पंप पर सेल्समैन मोनू तैनात था। इसी दौरान बाइक सवार सौरभ सैनी, रोहित सैनी व एक अन्य युवक पेट्रोल डलवाने के लिए बाइक से आए। इस दौरान युवक बीड़ी जलाए हुए थे। जब सेल्समैन मोनू ने उनको बीड़ी को बंद करने के लिए कहा तो वह गाली गलौच करने लगे और तैश में आ गए। युवकों ने सेल्समैन मोनू पर हमला कर दिया। हमला होता देखकर वहां पर मौजूद दूसरे कर्मचारी पहुंच गए और बीच बचाव करके उसको छुड़वाया। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सौरभ सैनी, मोहित सैनी को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने कहा, गाली गलोच करके किया हमला
वहीं दूसरे पक्ष के सौरभ सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहित सैनी, कुलदीप सैनी को बाइक पर लेकर पेट्रोल डलवाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान रोहित बीड़ी पी रहा था। इसको देखकर वहां पर मौजूद सेल्समैन मोनू ने बीड़ी बंद करने के लिए कहा और उसको गाली देने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें