फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 113 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
17जेएनडी19: डीआरडीए में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद महिला एंव बाल विकास ​विभाग की आंगनबा - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर डीआरडीए हाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डब्ल्यू सीडीपीओ पिल्लूखेड़ा सुलोचना कुंडू की अध्यक्षता में 113 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा और समग्र विकास के प्रति जागरूक करना व उनकी कार्यक्षमता को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू ने कहा कि प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें