फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवर ब्रिज का काम अधूरा, लोगों को हो रही है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज का काम अधूरा, लोगों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। शहर की तरफ विस्तार करके बनाए गए फुट ओवरब्रिज का कुछ काम अधूरा होने के चलते यहां से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। इसका उद्घाटन बेशक केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता एवं एडीआरएम रेलवे राजीव धनखड़ ने छह मार्च को कर दिया हो, लेकिन अब भी कुछ काम बाकी है। फुट ब्रिज के ऊपर जो दोनों तरफ लोहे की जाली लगती है वहां अभी तक जाली नहीं लगाई है। रात को यहां से आने-जाने वाले लोगों को गिरने का डर भी बना हुआ है। लोगों ने रेलवे से मांग की कि फुट ओवरब्रिज के ऊपर लोहे की जाली लगाने का काम तेजी से किया जाए ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
विज्ञापन

अमरजीत, सुखदेव, सूरजमल, बलवंत ने कहा कि फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन हुए 15 दिन हो चुके हैं। यहां पर कुछ काम अभी भी अधूरा है जिसे आज तक पूरा नहीं हुआ है। फुट ओवरब्रिज पर जाली नहीं लगने से लोगों के गिरने का डर बना रहता है। यहां से स्टेशन की तरफ बच्चों के साथ जाने वालों को ज्यादा डर रहता है। रात को ट्रेन में आने-जाने वाले लोग अगर यहां से आते-जाते है तो अंधेरे के चलते कोई हादसा हो सकता है। यहां पर ट्यूब लाइट्स अभी तक नहीं लगाई गई है, जो काम अधूरा है उसको तेजी से किया जाय, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें