फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुराए जेवरात व 33 हजार रुपये की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर जेवरात और 33 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी में रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत 33 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरा रोड विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अलादीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह परिवार समेत अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक मोबाइल, घड़ी, 33 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जब वह दिल्ली से वापस आया तो उसे मकान के ताले टूटे पाए गए। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने अलादीन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें