फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट में गली निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गली के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अर्बन एस्टेट में बनाई जा रही गली में इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री को देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने काम को रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गली बनाने के लिए रोड़ी नहीं डाली गई है। बिना रोड़ी डाले ही मसाला डाला जा रहा है। इससे गली जल्द ही टूट जाएगी। ठेकेदार मिट्टी डलवाकर मसाला लगा रहा है। लोगों ने कहा कि गली बनाने में इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री को लेकर उपायुक्त अमित खत्री से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्बन एस्टेट में गलियों के निर्माण के लिए ब्लॉक की ईंटें लगाई जा रही हैं। ब्लॉक की ईंटों के साथ लगने वाले मसाले को लेकर लोगों को एतराज है।
रमेश सिंगला, जगदीश, रमेश सिंगला, बलराज मल्होत्रा, कप्तान मलिक, अंकुश, मनोज दहिया और संजय गिल ने कहा कि कई महीने से गली का निर्माण कार्य चल रहा है, जो बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। वहीं जब गली बननी शुरू हुई तो ठेकेदार ने बिना रोड़ी बिछाए ही मिट्टी पर ही मसाला डालकर गली का निर्माण शुरू कर दिया। इससे गलियां जल्द टूट जाएंगी। इस खामियाजा लोगों भुगतना पड़ेगा। गली बनाने में घटिया सामग्री के बारे में डीसी से मिलकर शिकायत की जाएगी। इससे कॉलोनी के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

घटिया सामग्री का कर रहे प्रयोग
गली बनाने में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गली बनवाने वाले ठेकेदार से कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं कि मसाला लगाने से पहले रोड़ा बिछाएं, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे गली जल्द ही टूट जाएगी।
डॉ. बलजीत लाठर, स्थानीय निवासी।
डीसी को करेंगे शिकायत
पिछले कई महीनों बाद गली का नंबर आया तो ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग कर गली निर्माण कर रहा है। इसकी शिकायत सोमवार को डीसी से की जाएगी और सही तरीके से गली निर्माण करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

जगदीश चंद्र, स्थानीय निवासी।
लापरवाही हुई तो होगी एफआईआर
अगर गली निर्माण किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और अर्बन एस्टेट में गलियों के लेवल को भी अभी जांचा जा रहा है अगर कहीं कोई परेशानी रहती है, तो गली को ठीक करवाया जाएगा।
विरेंद्र सहरावत, एसडीएम जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें