फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जींद से कंडेला जा रहे तीन बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। इसमें एक राज मिस्त्री तथा एक मजदूर की मौत हो गई, तथा एक राज मिस्त्री घायल हो गया। घायल को जींद के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसी काम से जींद आए बाइक सवार दो राजमिस्त्री तथा एक मजदूर की कंडेला गांव के पास खड़े एक कैंटर से टक्कर हो गई। इसमें कंडेला निवासी प्रवीन और राहुुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से तीनों को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया, और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें