फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर राजेश भारती का उसके पैतृक गांव कंडेला में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। चार दिन पहले दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर राजेश भारती का बुधवार को गांव कंडेला में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें परिवार के कुछ लोग ही शामिल हुए जबकि बाहर से 20-25 युवक आए हुए थे, जिनको परिवार के लोग नहीं जानते थे। पुलिस दूर से ही इन युवकों पर नजर लगाए हुए थी। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने जींद-कैथल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग भी की। जब बाहर से आए युवक परिजनों को बरगलाने का प्रयास कर रहे थे तो परिजनों ने उनको हड़का दिया और यहां से चलता कर दिया।
बताते चलें कि शनिवार को दिल्ली के छतरपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो लाख के ईनामी बदमाश राजेश भारती समेत चार बदमाशों की मौत हो गई थी। भारती जींद के गांव कंडेला का निवासी था। सोमवार को दिल्ली पुलिस का एएसआई सतीश कुमार गांव में भारती के परिजनों से मिलने पहुंचा और शव को गांव में लाने की बात कही लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद राजेश के चाचा राममेहर ने ग्रामीणों से बातचीत की तो ग्रामीणों ने कहा कि अंतिम संस्कार गांव में ही करना ठीक रहेगा। मंगलवार को गांव के सरपंच, भारती के चाचा व भाई समेत छह लोग दिल्ली में भारती का शव लेने पहुंचे लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। इसलिए बुधवार को लगभग एक बजे भारती का शव गांव में पहुंचा।
विज्ञापन

युवकों ने की न्यायिक जांच की मांग, परिजनों ने नकारा
शव का अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ युवकों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जानबूझकर इसे मुठभेड़ दिखाया जबकि असली माजरा कुछ और ही है। जब यह युवक पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी राजेश भारती के चाचा ने कहा कि उन्हें कोई न्यायिक जांच नहीं करवानी। उन्होंने अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया, बस बात खत्म। जब इन युवकों से परिजनों ने पूछा कि आप कौन हो, तब यह युवक कुछ भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन

पुलिस ने रखी पैनी नजर, वाहनों की चेकिंग की
गांव में जिस समय भारती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, वहां कोई पुलिस कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। लेकिन वहां लोगों ने एक संदिग्ध गाड़ी को आसपास घूमते देखा। ग्रामीणों ने इस गाड़ी पर शंका जाहिर की। जब लोग अंतिम संस्कार के बाद लौटे तो जींद-कैथल मार्ग पर कंडेला गांव से निकलते ही सीआईए टीम की कई गाड़ियां खड़ी थीं। यहां इन्होंने एक-दो गाड़ियों को रुकवा भी रखा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआईए स्टाफ ने कुछ युवकों से पूछताछ भी की है। सीआईए प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जींद-कैथल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग का रुटीन कार्य था। इसमें किसी को काबू नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें