फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनर पैसे व मोबाइल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक का क्लीनर पैसे व मोबाइल लेकर फरार
विज्ञापन

कोथली देने गए चालक को लगाया चूना

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव कंडेला में ट्रक का क्लीनर 52 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया। क्लीनर ने उस समय नकदी लेकर फरार हुआ जब चालक बस अड्डे पर ट्रक को खड़ा करके अपनी बहन की कोथली देने के लिए गया हुआ था। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव खानक भिवानी निवासी राजकुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी गांव कंडेला में की हुई है। 16 जुलाई को ट्रक लेकर गांव कंडेला में अपनी बहन की कोथली देने के लिए गया था। उसने ट्रक को गांव के बस अड्डे पर खड़ा कर दिया और ट्रक में क्लीनर सफीदों निवासी टिंकू को छोड़कर चला गया। जब वह वापस आया तो क्लीनर टिंकू गायब मिला। इस दौरान ट्रक में रखी 52 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, एटीएम भी गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि पैसे व मोबाइल को क्लीनर टिंकू लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें