फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को जान से मारने की धमकी, विरोध में दुकानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना (जींद)।
जुलाना में किराना स्टोर मालिक को जान से मारने की धमकी देने व दुकान से सामान उठा कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकानदार ने पुलिस को शिकायत भी दी है। वहीं, धमकी देने के विरोध में दुकानदारों ने दो घंटों अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली।
मंगलवार को कई दुकानदार पुरानी अनाज मंडी में स्थित पुलिस चौकी में पहुंचे। मालवी रोड पर स्थित किराना स्टोर के मालिक संदीप ने बताया कि उसे दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। नौ जून को तीन-चार युवक उनके पास आए और उनकी गाड़ी तथा दुकान से कुछ सामान उठा ले गए। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि पिछले दिनों एक दुकानदार को भी गोली उन्होंने ही मारी थी। इसके बाद 10 जून को ये बदमाश उनकी गाड़ी दुकान पर छोड़ गए और दुकान से कुछ और सामान उठा कर ले गए। जान से मारने की धमकी भी दी। यह बात उसने अन्य दुकानदारों को बताई। इस घटना से दुकानदारों ने करीब दो घंटे अपनी दुकानें बंद रखी। चौकी प्रभारी कृष्ण खर्ब ने दुकानदारों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
दुकानदार उनके पास शिकायत लेकर आए हैं। एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि कुछ बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
कृष्ण खर्ब, जुलाना चौकी प्रभारी

दुकानदार को जान से मारने की धमकी, विरोध में दुकानें बंद
दुकानदारों ने पुलिस को दी शिकायत, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें