जींद। जन सुनवाई को अधिक पारदर्शी और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने समाधान शिविर का आयोजन शुरू किया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविरों में नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान उसी समय किया जा रहा है।
जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि बुधवार को नगर परिषद जींद व नरवाना और नगरपालिका उचाना, सफीदों और जुलाना में आयोजित समाधान शिविर में 11 शिकायतें आई। इनमें से दो मौके पर ही निपटान किया गया। जबकि शेष बची नौ शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिविरों में अधिकारियों द्वारा तत्काल सुनवाई की जाती है और यथासंभव मौके पर ही समाधान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें हल करने में काफी मदद मिल रही है।