सफीदों। अवैध पिस्तौल रखने के मामले में पुलिस ने हिसार के लोहारी राघो निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने हिसार जिले के ही लाडवा निवासी साहिल को गिरफ्तार किया था।
15 सितंबर को सफीदों में मौजूद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध असलहा के साथ हुड सेक्टर में खाली पड़े प्लॉट में किस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का नाम पूछा तो उसने जिला हिसार के लाडवा निवासी साहिल बताया था।उसकी तलाशी लेने पर 12 बोर की अवैध पिस्तौल मिली थी। एसआई संजय कुमार ने कहा कि जांच के दौरान हिसार निवासी संदीप का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद