फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पढ़ाई के लिए घरवाले बनाते थे दबाव, छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 30 Jul 2025 08:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद

सार

10वीं के छात्र ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई के दबाव में आकर लड़के ने यह कदम उठाया। बच्चे का स्कूल जाने को दिल नहीं करता था और पढ़ाई को लेकर परेशान रहता था। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगूरां गांव में बुधवार को 10वीं के छात्र ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई के दबाव में आकर लड़के ने यह कदम उठाया। वहीं, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नगूरां गांव निवासी रामपाल ने बताया कि बुधवार सुबह उनके बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान लड़के की बहन घर पर थी।

विज्ञापन


बहन ने जब अपने भाई को फंदे से लटके देखा तो तुरंत पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र का स्कूल में मन नहीं लगता था। वह स्कूल जाने के नाम पर ही परेशान हो जाता था। लड़के की मां का निधन करीब चार साल पहले हो गया था। लड़का कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। 

परिजनों के अनुसार राहुल पढ़ाई को लेकर परेशान था। इसी बात को लेकर उसने सुसाइड किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -जयबीर, जांच अधिकारी, पुलिस थाना अलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें