फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी हेल्थ ने सिविल सर्जन रोहतक को जारी किए जींद का मेडिकल बोर्ड पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी हेल्थ ने सिविल सर्जन रोहतक को जींद का मेडिकल बोर्ड पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय नागरिक अस्पताल में हर बुधवार को अपने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आने वाले लोगों को शायद इस बार राहत मिल जाए। हालांकि यह विशेषज्ञों के पहुंचने के बात ही कहा जा सकता है कि उन्हें राहत मिलेगी या नहीं लेकिन इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक ने रोहतक के सिविल सर्जन को आदेश जारी करते हुए कहा कि जींद में मेडिकल बोर्ड के लिए जिन-जिन विशेषज्ञों की कमी हो, उसे पूरा करके रिपोर्ट भेजी जाए। तीन दिसंबर को दो विशेषज्ञों की जींद मेडिकल बोर्ड के लिए ड्यूटी लगाई थी, लेकिन वे आज तक भी यहां नहीं पहुंचे। इसके बाद सिविल सर्जन जींद ने स्वास्थ्य महानिदेशक को इस संबंध में पत्र भेजकर लोगों को हो रही परेशानी के बारे में बताया था।
बताते चलें कि हर बुधवार को नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड लगता है। इस बोर्ड में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। प्रति बुधवार सैकड़ों लोग अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आते हैं। नागरिक अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ व फिजीशियन नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी निराशा होता है। अधूरा मेडिकल बोर्ड इन लोगों को पीजीआई रोहतक या अग्रोहा इन विशेषज्ञों की राय जानने के लिए भेजता है। दिव्यांग लोग खुद रोहतक या अग्रोहा मेडिकल कॉलेज जाकर वहां से विशेषज्ञों की राय लिखवा कर लाते हैं, उसके बाद जींद में इन लोगों के सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। मेडिकल बोर्ड पूरा नहीं होने के कारण दिव्यांगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। तीन दिसंबर को स्वास्थ्य महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल रोहतक से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार व मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. कुणाल ठाकुर को हर बुधवार को जींद में मेडिकल बोर्ड में शामिल होने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के बावजूद भी दोनों विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड में नहीं पहुंचे। अब स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीधे सिविल सर्जन को ही आदेश जारी करते हुए जींद मेडिकल बोर्ड को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विशेषज्ञ पहुंचने की पूरी उम्मीद
स्वास्थ्य महानिदेशक ने मेडिकल बोर्ड पूरा करवाने के लिए सिविल सर्जन रोहतक को निर्देश जारी किए हैं। पहले भी एक-दो बार विशेषज्ञ नहीं पहुंचने से यहां आने वाले लोगों को परेशानी हुई है। अब इस प्रकार की कोई परेशानी दिव्यांगों नहीं आएगी।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें