फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान, नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गोहाना रोड स्थित राम कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे कॉलोनी के लोगों में भारी रोष है।
अजमेर, राजेश, रामफल, बिमला, कविता, लक्ष्मी, कुलदीप, पंकज और धर्मबीर ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई माह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं, इससे गलियों में सीवरों का गंदा जमा हो रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनी की के चारों ओर गंदा पानी निकलने का रास्ता नहीं है, लोगों ने बताया कि कई बार समस्या को लेकर अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


ओवरफ्लो की समस्या पुरानी
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या पिछले कई माह से बनी हुई है, इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों को कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। गलियों में जमा सीवरेज के गंदे पानी बदबू आती है, और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
बिट्टू, कॉलोनी निवासी।
कर चुके हैं शिकायत
कॉलोनी में कई माह सीवरों का गंदा पानी गलियों में जमा है, गलियों में से निकलने तक का रास्ता नहीं है, इससे कॉलोनी की सभी गलियों में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा भर गया है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया।
राजमल, कॉलोनी निवासी।

पनप रहे मच्छर
पिछले कई माह से गलियों में गंदा पानी जमा है, पानी निकासी नहीं होने सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे है, गलियों से निकलने का रास्ता भी नहीं है, और मच्छर पनप रहे है। इससे बीमारी फैलने खतरा बना हुआ है। प्रशासन से मांग है, कि जल्द से समाधान किया जाए।
विज्ञापन

रोहताश, कॉलोनी निवासी।

जल्द का होगा समाधान
कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने की सूचना नहीं मिली है। अगर इस प्रकार की कोई समस्या है, तो जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। अगर फिर भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है, तो आकर मिले समस्या का समाधान किया जाएगा।
हरभजन सिंह, एक्सईन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें