अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आबकारी एवं कराधान वेलफेयर पेंशनर्ज एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार पेंशनर्ज के साथ घोर अन्याय कर रही है। मार्च महीने में हुए समझौते को टालमटोल करके लटकाया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को कम्यूनिटी सैंटर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान रामचंद्र नैन ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र सिंह जागलान ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 31 दिसंबर तक सरकार ने मांगें नहीं मानी तो जनवरी के पहले सप्ताह में पानीपत के अटल पार्क में राज्य स्तरीय बैठक बुलाकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेंशनर्ज पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं कि केंद्र द्वारा जुलाई 2017 से बढ़ाई पेंशन हरियाणा के पेंशनर्ज पर भी लागू हो, मेडिकल भत्ता 300 रुपए मासिक किया जाए। बैठक में भीम सिंह गिल, नरेंद्र सिंगला, यशपाल मोर, प्रेम चौधरी, रणधीर सिंह, रामनिवास, सुंदरसिंह सिहाग, अमृत मलिक, मदन गोपाल, अनिल कुमार, बारूराम खर्ब, सतप्रकाश सिंगला, शमशेर यादव, रमेश गर्ग, प्रतापसिंह व अतरसिंह मौजूद रहे