फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी कर रही है सरकार : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जींद से विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान जींद में बिगड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को पटरी पर लाने के लिए जमकर बहस की। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में अब तक जितनी अनदेखी की गई है, उतनी आज तक किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुई है।
विज्ञापन

दावा किया कि सीएम मनोहरलाल द्वारा प्रदेश के सब जिलों में एक समान विकास करवाने की बात कहते हैं, लेकिन जींद जिला इससे अछूता है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल की बिल्डिंगें तो मौजूद हैं, लेकिन उनमें चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण जींद के लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने विस सत्र में सरकार प्रतिनिधियों से बहस करते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल को तीन साल पूरा होने को हैं और सीएम की कई घोषणाओं पर काम तक शुरू नहीं हो पाया है। जींद की अनदेखी इसी बात से लगाई जा सकती है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा को हुए भी दो साल होने वाले हैं, लेकिन निर्माण के नाम पर अब तक एक ईंट भी नहीं लग पाई है। बाईपास निर्माण, जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर रेलवे अंडर ब्रिज, ट्रांसपोर्ट नगर, भिवानी और पुराने हांसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज, नया बस अड्डा, ड्रेनेज सिस्टम सुधार आदि ऐसी घोषणाएं हैं, जो धरातल पर पूरी तरह से शून्य हैं। उन्होंने कहा कि जींद के लोगों के लिए सबसे जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं हैं। इसके लिए सरकार को चाहिए कि यहां चिकित्सकों की भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें