जींद। पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्मी के बाद मंगलवार रात हुई बारिश से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह तेज धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है।
मंगलवार रात को हुई हल्की बारिश के बाद रात को तापमान में काफी गिरावट आई, लेकिन दिन में उमस काफी बढ़ गई। हवा की गति कम होने के कारण गर्मी ने पसीने छुड़वाए रखे। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर की तेज धूप और गर्मी के बाद शाम के समय तेज हवाओं से मौसम बदला और गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन में गर्मी से राहत मिल सकती है।