फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईगराह गांव के खेल स्टेडियम में नहीं कोई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
ईगराह गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम की हालत जर्जर हो गई है। स्टेडियम में न तो कोच हैं, न ही चौकीदार। स्टेडियम मेें चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्टेडियम में कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को समय पर अभ्यास भी नहीं हो पाता। खेल स्टेडियम की समस्याओं को लेकर कई बार युवा परिषद के सदस्यों ने आलाधिकारियों से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

युवा परिषद के प्रधान प्रदीप ने बताया कि गांव में खेल स्टेडियम होने के बाद भी शहर या फिर सड़कों पर ही अभ्यास करना पड़ता है। स्टेडियम में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से युवाओं को काफी परेशानी हो रही है। कोच के बिना खिलाड़ी अपना अभ्यास ठीक से नहीं कर पाते। इसके अलावा बारिश का पानी स्टेडियम में जमा हो जाता है। अब फिलहाल स्टेडियम में साफ-सफाई नहीं होने से बदबू आती है।
विज्ञापन


जल्द होगा समाधान
अगर ऐसी कोई समस्या है तो जल्द दूर कर दी जाएगी। ईगराह गांव में दौरा कर जल्द ही जायजा लिया जाएगा।
- विनोद बाला, खेल अधिकारी

ईगराह गांव के खेल स्टेडियम में नहीं कोई सुविधा
बिना कोच कैसे निखरेगी प्रतिभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें