10जेएनडी34: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत: आयोजक
जींद। टाटा एआई कार्यालय में मंगलवार को रक्तदान शिविर में 101 युवाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और डॉ. मनजीत ने शिरकत की।
डॉ. राजेश भोला ने कहा कि युवाओं को खुशी के अवसरों पर फिजूल खर्च करने के बजाय रक्तदान जैसे समाजहित के कार्यों को अपनाना चाहिए। रक्तदान न केवल किसी एक व्यक्ति की जान बचाता है बल्कि उससे जुड़े पूरे परिवार की उम्मीदों को भी जीवित रखता है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
डॉ. मनजीत ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त की एक बूंद भी किसी बीमार व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। रक्तदान करने वालों को जरूरतमंदों की दुआएं हमेशा मिलती हैं। संवाद