फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 हस्तियों को मिलेगा ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। राह ग्रुप फाउंडेशन 101 चुनिंदा हस्तियों को ग्लोबल रोल मॉडल अवॉर्ड-से सम्मानित करेगा। यह आयोजन एक्सप्लोर इंडिया अभियान के तहत जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पंचकूला, चंडीगढ़ और मोरनी हिल्स में होगा।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन नरेश सेलपाड़, अवॉर्ड समिति संयोजक डॉ. अमित सैन, प्रदीप नैन और जिला जींद प्रभारी राजेश टांक दनौदा ने बताया कि इस बार चयन प्रक्रिया को अधिक व्यापक बनाया गया है। अवॉर्ड के लिए पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा ताकि निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्राथमिकता मिल सके।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 25 मई तक चलेगी, जबकि चयनित प्रतिभागियों की सूची 20 मई तक जारी कर दी जाएगी। शिक्षा, विज्ञान, समाजसेवा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, ग्राम विकास, नशा मुक्ति और रोजगार सृजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें