फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर 1000 चूल और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्ध महिलाएं। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रोहतक रोड पर किशनपुरा गांव के नजदीक एक लोहे के सामान की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने भारी मात्रा में लोहे का सामान चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार बिजेंद्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। दुकानदार ने चोरी का आरोप सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रही महिलाओं पर लगाया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बिशंबर नगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी किशनपुरा गांव के पास रोहतक रोड पर लोहे की दुकान है। वह इस दुकान में ट्रक की बॉडी व गेट के चुल बनाने का काम करता है। उसने बताया कि 30 सितंबर की रात को महिलाओं ने उसकी दुकान के गेट का ताला तोड़कर लोहे के 1000 चूल, गैस सिलिंडर, दो बैटरी, एक मोटर को चोरी कर लिया। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें