फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 24वीं जूनियर नेशनल फेडरेशन चैंपियनशिप में 100 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
21जेएनडी16: प्रदीप मलिक एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव
विज्ञापन
जींद। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की जाने वाली 24वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 फेडरेशन चैंपियनशिप के लिए हरियाणा एथलेटिक्स ने 100 सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के दल की घोषणा कर दी है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक के तुमकुर स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व 67 लड़के और 33 लड़कियां करेंगी। जींद जिले के चार प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। हरियाणा एथलेटिक्स की ओर से जारी सूची के अनुसार, जींद की मुस्कान, बिल्लू, हिमांशु और सक्षम नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि राज्य का यह दल कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित होने वाले मुकाबलों में कड़ा मुकाबला करेगा।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि महिला वर्ग में आरजू, आरती, कशिश, महक श्योराण और गीतिका दहिया जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सहित 33 एथलीट शामिल हैं। वहीं, पुरष वर्ग में अभिषेक, कुणाल भड़ाना, सौरव दहिया, शिवा धनखड़ और जतिन कुमार जैसे 67 धुरंधर खिलाड़ी पदक के लिए पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन

प्रदीप मलिक ने कहा कि हरियाणा के एथलीट हमेशा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाते रहे हैं। इस चैंपियनशिप के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें