21जेएनडी18: राजा शामदों को सम्मानित करते सब यूनिट बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी की ओर से राजा शामदों को राज्य कार्यकारिणी में उप मुख्य संगठनकर्ता नियुक्त किए जाने पर नगूरां में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी चीफ एडवाइजर बलवान ढिल्लों मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजा शामदों ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर सुनील मुंडे, जसबीर चहल, जगदीश और संदीप किठाना सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।