30जेएनडी12-अर्जुन स्टेडियम में आयोजित बास्केटबॉल ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
जींद। अर्जुन स्टेडियम में बुधवार को जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया गया। इस ट्रायल मेंं 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. राजपाल ढांड़ा और सचिव संदीप खर्ब ने बताया कि 8 से 10 अगस्त तक पानीपत जिले के गांव अहर में स्टेट जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
सचिव संदीप खर्ब ने बताया कि इस ट्रायल के लिए खिलाड़ियों ने खूब तैयारी कर रखी थी। इस ट्रायल मेंं एक जनवरी 2007 के बाद जन्मे बच्चे ही मान्य थे। इस ट्रायल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक/कोच शामिल रहे। इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय के कोच अनिल कुमार, सत्य प्रकाश भटनागर, सुरेंद्र कोच, रेणु बाला, पवन, अनिल मलिक, वीरेंद्र ढुल, संजीत ढांडा, जसवीर और काजल भी मौजूद रहे।