30जेएनडी13: नागरिक अस्पताल में पुरानी पर्ची को रिन्यू कराने के लिए अलग से बनाया गया पुन: पंजीक
- फोटो : mathura
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को ओपीडी स्लिप के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगने लगेगा। वह जिन लोगों की ओपीडी पर्ची पहले बनी हुई है उनकी पर्ची रिन्यू करवाने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। इससे मरीज व उनके तीमारदारों को पर्ची बनवाने के लिए समय भी कम लगेगा।
नागरिक अस्पताल में एनएचएम निदेशक डाॅ. वीरेंद्र यादव टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर पर परेशान होते मरीजों को देखा था। उन्हें बताया गया कि पर्ची रिन्यू करने में मात्र दस से 20 सेकेंड लगते हैं। जबकि नई पर्ची में जानकारी फिल करने में 40 से 45 सेकेंड लग जाते हैं। ऐसे में इस समय को बचाने के लिए पुरानी पर्ची वालों के लिए अलग से काउंटर रखने की व्यवस्था की। आदेशों पर कार्रवाई करते हुए नई बिल्डिंग में ओपीडी पर्ची काउंटर पर पुरानी पर्ची वालों के लिए अलग से व्यवस्था कर दी गई है।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पर्ची काउंटर पर पुरानी पर्ची वालों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। इसे लेकर निदेशक द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए थे। आदेशों की पालना करते हुए नई बिल्डिंग में अलग काउंटर की व्यवस्था कर दी गई है। अब मरीजों को ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।