फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोशल मीडिरूा पर अपराधियों को फॉलो न करें युवा

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन ने युवाओं से गलत लोगों व अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो ना करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपराधियों द्वारा युवाओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर के पथ भ्रष्ट किया जाता है ओर गलत व नियम विरुद्ध कामों के लिए उनका इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

जघन्य अपराधों के दोषियों द्वारा सोशल मीडिया पर युवाओं को झांसे में लेकर यूज एंड थ्रो का कार्य किया जाता है। इसके पश्चात युवा व उसके परिवार को अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी डॉ अर्पित जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी गैंगस्टर, बदमाश के इंस्टाग्राम या फेसबुक आदि सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो ना करे। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे अपराधी हैं, जो युवाओ को भ्रमित कर रहे हैं। उनको इंस्टाग्राम या अन्य माध्यम से मिस गाइड करते हैं ,उनसे अपराध करवाते हैं। कई बार बच्चे अच्छा निर्णय नहीं ले पाते हैं ओर अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं। युवाओं को हथियार, पैसा और नशा देकर बदमाश उनसे अपराध करवाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों का ध्यान रखें। विशेष कर जो युवा है, उनका ध्यान रखें कि वह कैसी और किसकी संगत में रह रहा है, किसके साथ बातें कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी इंस्टाग्राम से आपको इंस्पायर नहीं होना है। अच्छे व समाज में सम्मानित व्यक्तियों को रोल मॉडल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें