बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित न्यू नेताजी नगर में अपने दोस्तों के साथ खड़े दो बच्चों को दो बाइक सवार युवक पता पूछने के बहाने बाइक पर बैठा ले गए और आगे जाकर बच्चों को धमकाकर सोने का लोकेट लेकर फरार हो गए। इस संबंध में बच्चों के पिता की शिकायत पर लाइनपार थाने में मामला दर्ज कर युवकों कि तलाश शुरू कर दी है।
गांव ईस्माइला जिला रोहतक निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किराये के मकान में गली नम्बर-1, न्यू नेताजी नगर में रहते हैं। 18 जून की दोपहर में करीब 1:30 बजे उनका बेटा मोहित अपने दोस्त अमरजीत, अभिषेक के साथ न्यू नेताजी नगर लाइनपार पर खड़ा था। उसी समय दो युवक बाइक पर आए और बाइक रोकर अभिषेक को अपने पास बुलाने लगे तो अभिषेक वहां से चला गया। उनका बेटा मोहित और अमरजीत वहीं पर खड़े रहे। युवकों ने मोहित व अमरजीत को अभिषेक का घर पूछने के लिए बाइक पर बैठा लिया।
बाइक सवार युवकों ने कहा कि अभिषेक ने एक लड़के के हाथ पर चोट मारी है। बाइक सवार मोहित व अमरजीत को बाइक पर बैठा कर निजामपुर रोड रेलवे लाइन के पास कॉलोनी में ले गए और एक बंद मकान के सामने बाइक को रोककर मोहित को डरा धमकाकर गले से सोने का लॉकेट निकाल लिया और उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।र