फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक देश को दुनिया का धाकड़ देश बनाने के लिए आगे आएं युवा शक्ति : धनखड़

Sat, 23 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अमृत काल के अगले 24 साल में हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए दुनिया काे धाकड़ (आर्थिक रूप से सशक्त) बनाने के लिए युवा शक्ति को संकल्प के साथ कार्य करना होगा। युवा पीढ़ी विकसित भारत का एंबेसडर बनकर अपनी कार्य दक्षता का परिचय दे।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव लाडपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी वाली वैन देश के साढ़े छह लाख और हरियाणा के साढ़े छह हजार गांवों में जा रही है। लाडपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी, पहलवानों, कोचों और ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। धनखड़ ने कार्यक्रम में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले पौने दस वर्षों में कई बदलाव हुए और देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य हुए। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कार्यक्रम में स्टॉलों का अवलोकन किया और पात्र महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन सौंंपे। मौके पर विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों व छात्रोंं को सम्मानित किया गया। दूसरी ओर गांव पेलपा में भाजपा पलवल जिला प्रभारी डॉ. दिनेश घिलौड़ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें