फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश सरकार के आम बजट से युवाओं को रोजगार की उम्मीद

Fri, 09 Feb 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। हरियाणा सरकार के आम बजट से आमजन को काफी अपेक्षाएं हैं। सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की उम्मीद है। बजट में सभी सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियों के सृजन मिलने की आस लगाए हैं। युवाओं का कहना है कि रोजगार मिलने पर युवा परिवार का सहारा बन सकेंगे और अच्छे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


कौशल विकास पर हो फोकस
आम बजट में चाहिए कि कौशल विकास पर फोकस किया जाए। युवाओं का कौशल विकास होगा तो रोजगार प्राप्त करने में सुगमता मिलेगी। प्रतियोगिता के दौर में युवाओं का कौशल विकास जरूरी है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित कर रोजगार के मौके उपलब्ध कराएं जा सके।
- रेनू, छात्रा

वित्त मंत्री से उम्मीद
इस बार आम बजट में सरकार की ओर से युवाओं को कुछ न कुछ जरूर मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री युवाओं को प्रेरित करने वाला बजट पेश करें। उसमें रोजगार की बेहतर व्यवस्था करें ताकि युवाओं का भविष्य बेहतर हो सके। मौजूदा समय में रोजगारपरक शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

- पायल, छात्रा

निजी क्षेत्र में भी मिले रोजगार
युवाओं को स्वयं उद्यम स्थापित करने के लिए रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था करने की दरकार है। आम बजट में सरकार युवाओं के रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था करें ताकि निजी क्षेत्र में भी रोजगार मिल सके। आम बजट में ऐसी व्यवस्था करने से युवा रोजगार के रथ पर सवार होकर समाज के लिए नई दिशाएं तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

- सविता छात्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें