टझज्जर। रात के समय अपनी ड्यूटी से वापस घर लौट रहे एक कंपनी के कर्मचारी की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी अनुसार जैतपुर गांव निवासी संजय पुत्र वेद प्रकाश गुरुग्राम में किसी कंपनी में कार्य करता था और वह अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। जब वह लोहारी गांव के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बाइक की टक्कर हो गई। घटना में लगी चोटों के कारण संजय ने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना माछरौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।