फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल

Sun, 30 Aug 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित विजय स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 24 अगस्त को हुआ। घायल की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोशन के भाई जोगिन्द्र ने बताया कि उनके परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। उसका छोटा भाई रोशन कुमार बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सिविल अस्पताल के पीछे स्थित एक बैंक में काम करता है। पुलिस ने जोगिन्द्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें