फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने निकाला मार्च, बोले, बहादुरगढ़ को बनाएं 22वां जिला

Mon, 18 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी को जिला बनाने की चर्चा चलते ही बहादुरगढ़ को जिले का दर्जा दिलाने के लिए लोग की कोशिशें फिर सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम.. मिशन डिस्ट्रिक-22.. रविवार को धरातल पर नजर आई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सक्रिय काफी लोग बहादुरगढ़ को जिले का दर्जा दिलवाने के लिए बहादुरगढ़ कोर्ट परिसर में एकत्र हुए। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कोर्ट परिसर से शहर में मार्च निकाला।

रैली में शामिल लोगों ने 22वें जिले के लिए बहादुरगढ़ को सबसे उपयुक्त बताया। इतना ही नहीं मिशन डिस्ट्रिक-22 के आगामी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए एक 22 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ।
विज्ञापन


रविवार को हुई बैठक के संयोजक सतीश तहलान ने बताया कि शंशाक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, पप्पू दलाल, सतेंद्र दहिया, मुनेश रानी, ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन तेजवीर दलाल, संदीप राठी, जसबीर सैनी, सुरेंद्र चुघ, रमेश राठी, सुशील अग्रवाल, बंटी दलाल, गुरुदेव राठी, भारत नागपाल, राजेश खत्री, अजय छिल्लर, राजपाल शर्मा पाले, जयपाल सांगवान, वीरेंद्र वत्स, विनोद राठी, रवींद्र सैनी व धीरज शर्मा को कमेटी में शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही मिशन का एक प्रतिनिधि मंडल कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मिलकर उन्हें ज्ञापन देगा।

इसके अलावा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती 23 जनवरी से शहर के मेन बाजार स्थित सुभाष चौक से 22 मीटर बैनर के द्वारा शहर में हस्ताक्षर मुहिम चलाई जाएगी।

जो कि 23 जनवरी को शहर में, 24 जनवरी देवीलाल पार्क, 25 जनवरी कोर्ट परिसर और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होशियार सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी। बाद में सभी के हस्ताक्षरों से युक्त बैनर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को ज्ञापन स्वरूप सुनवाई के लिए सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें