फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने हादसा बताकर परिजनों को दी सूचना

Sat, 03 Oct 2026 12:57 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस के अनुसार मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता भोला राम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी न्याय और परिवार की सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक शुक्रवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकला था। देर रात परिजनों को सूचना दी गई कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान हांसी रोड स्थित गली नंबर-दो निवासी कृष के रूप में हुई है। बताया गया है कि कृष मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और परिवार के साथ करनाल में किराये के मकान में रहता था। वह ठीक करने का काम करता था। दो अक्तूबर को उसका जन्मदिन था। शाम को उसने पिता से कुछ रुपये लिए और दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकल गया।

परिजनों के अनुसार, कृष की दोस्तों के साथ पहले शिव कॉलोनी में कहासुनी हुई। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बहादुरचंद कॉलोनी पहुंचा, जहां पार्टी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप नाम के युवक ने कृष की जांघ में चाकू मार दिया। घायल कृष को उसके दोस्त इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कृष की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें पहले कृष के एक्सीडेंट की सूचना दी गई थी। बाद में उन्हें चाकू लगने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता भोला राम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी न्याय और परिवार की सहायता की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें