फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्मदिन पार्टी में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

Thu, 08 May 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार की देर रात जन्मदिन पार्टी में कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में युवक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। हत्या का आरोप भी चचेरे भाई पर है। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बांबे वाली गली के साथ सटी कॉलोनी में रहने वाले साहिल (23) पुत्र मुरारी का मंगलवार को जन्मदिन था। देर रात चचेरे भाई सागर ने फोन करके साहिल को मंडी में बुलाया था। इस दौरान सभी ने मिलकर पार्टी की। फिर किसी बात पर इनका आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि सागर ने साहिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव में आया छोटूराम पार्क निवासी चाचा का बेटा मनोज भी घायल हो गया।
दोनों को गंभीर हालत में बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर किया, लेकिन साहिल की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी सागर है साहिल का चचेरा भाई
वारदात की सूचना पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने सागर और उसके दोस्त विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है सागर मृतक साहिल का चचेरा भाई है। सागर के ही चाकू मारने की बात सामने आई है। हालांकि किन कारणों के चलते वारदात हुई, यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि मृतक साहिल पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जमानत पर छूटा है आरोपी सागर

पुलिस ने बताया है कि आरोपी सागर करीब दो वर्ष पहले कई हथियारों के साथ पकड़ा गया था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

-थाना और सीआईए की टीमें मामले में जांच कर रही हैं। वारदात स्थल पर जाकर सबूत जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-मयंक मिश्रा, डीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें