फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक पर चाकू से किए दस वार, हालत गंभीर

Thu, 17 Oct 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में पत्नी को गलत नीयत से देखने पर एक शख्स ने एक युवक पर चाकू से वारकर घायल कर दिया। घायल युवक को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि युवक पर चाकू से करीब 10 वार किए गए। मांडौठी चौकी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भापड़ौदा निवासी राज सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम वह करीब साढ़े 7 बजे खाना खाकर घर के बाहर गली में टहल रहा था। उसी समय उसका बड़ा बेटा अंकित भी गली में घूम रहा था। अंकित घूमते-घूमते जब धीर सिंह के मकान के पास पहुंचा तो पीछे से गांव का ही एक युवक आया। अंकित पर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार करने लगा। बेटे ने शोर मचाया तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा। बताया कि इसी दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आरोपी यह कहकर कि मेरी घरवाली पर गलत नजर रखता। आज मैं जाने से मार दूंगा। यह कहते हुए अंकित पर चाकू से करीब दस वार किए। इससे उसके शरीर के कई अंगों पर चोट आई। शोर पर लोगों को आते देख आरोपी मौका पाकर भाग गया। अंकित को पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें