फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नियमित निरीक्षण से प्रदर्शन में हो सकता सुधार

Thu, 17 Oct 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
16jjrp02- साल्हावास। बैठक में भाग लेते ​शिक्षक व अ​धिकारी। स्त्रोत- ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
साल्हावास। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड परियोजना कार्यान्वयन इकाई बीपीआईयू की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खंड संसाधन समन्वयक हरिओम, जिला समन्वयक निपुण डॉ. सुदर्शन पूनिया उपस्थित थे। डॉ. सुदर्शन पूनिया ने मेंटर्स और मॉनिटर्स द्वारा विद्यालयों में की जा रही विजिट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से विद्यालयों के प्रदर्शन में सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन

बीईओ रतिंद्र सिंह ने इन विद्यालयों की कमजोरियों पर शिक्षकों से चर्चा की। सुधार के लिए सुझाव मांगे। बैठक में निपुण रामलीला कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसका उद्देश्य शैक्षिक गतिविधियों को रोचक और सृजनात्मक बनाना है ताकि छात्रों का समग्र विकास हो सके। खंड संसाधन संयोजक हरिओम ने शिक्षक मार्गदर्शिका और कार्य पुस्तिकाओं के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया, जिससे छात्रों के शैक्षिक स्तर में सुधार हो सके। बैठक का संचालन खंड के निपुण संयोजक वीरेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें