फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नजदीक लगते गांव लोवा कलां में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बेखौफ वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात में उसके ही पड़ोस के दो युवकों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

लोवा कलां का बिजेंद्र (25) शुक्रवार देर शाम अपने घर से किसी काम के लिए श्मशान घाट की तरफ गया था। पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग निकले थे। थाना सदर प्रभारी बिजेंद्र सिंह सूचना मिलते ही गांव में पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हो सकता है इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश रही हो। वारदात में उसके ही पड़ोस के दो युवकों का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन


गांव लोवा कलां में आपसी विवाद के चलते करीब सवा तीन माह पहले भी बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे सोनू को बहादुरगढ़ की एक कार-गैराज में गोलियां मारी गई थी। उसके कुछ ही देर बाद उसके पिता ईश्वर को भी उस वक्त गोलियों से भून दिया गया जब वह गांव में ही अपने घर के बाहर हुक्का पी रहा था।

इस दोहरे हत्याकांड में उनके ही पड़ोस के युवकों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। ऐसे में पुलिस बांके के मर्डर को लेकर भी यह आशंका जता रही है कि कहीं उक्त हत्याकांड से जुड़े आरोपियों ने तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है।

लोवा कलां में एक बार फिर हत्याकांड होने के बाद शुक्रवार को पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़ती रही। गांव के अप्रोच मार्गों से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी।

यह गांव दिल्ली से सटा है और इसके आसपास से कई अप्रोच मार्ग दिल्ली से जुड़े हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक दिल्ली की तरफ गए होंगे।

ग्रामीणों ने दिल्ली-रोहतक रोड पर लगाया जाम
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। लोवा कलां में शुक्रवार रात बिजेंद्र की हत्या से उसके परिजनों में रोष फैल गया। उन्होंने इसके लिए पुलिस की कार्यशैली को जिम्मेवार ठहराया और हत्यारों को शीघ्र पकड़ने की मांग को लेकर बहादुरगढ़ में सामान्य अस्पताल के बाहर दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। अस्पताल के शव गृह में बिजेंद्र का शव रखा गया है।

बिजेंद्र के पिता व अन्य परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस इस मामले में सही कार्यवाई नहीं करेगी और अपराधी पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक वे शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं लेंगे। पीड़ित पिता महेंद्र ने कहा कि उन्हें पहले से ही खतरा था और पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात पर गौर नहीं किया।

पुलिस सही ढंग से कार्यवाई करती तो बिजेंद्र की हत्या नहीं होती। शुक्रवार शाम हाईवे पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी हुई।

डीएसपी कप्तान सिंह ने ग्रामीणों से जाम खुलवाने की कोशिश की तो हाथापाई हो गई। इस पर पुलिस से सख्ती दिखाई, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हट गए। वाहन चालकों को करीब आधा घंटा तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


---फोटो 15 :
---फोटो 16 :
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें