फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: रात को साथियों के साथ बैठकर पी शराब, सुबह गली में मिला शव; चार पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 08 May 2024 02:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)

सार

झज्जर के बेरी में गली में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक ने पाना बैठान में उसके साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी। सुबह गली में रविन का शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
झज्जर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के बेरी शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना बैठान में प्लॉट के बाहर गली में एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति के शरीर पर रगड़ के निशान मिले। मृतक युवक की पहचान पाना हिंदयान निवासी रविन(44) पुत्र रामपाल के रूप में हुई। व्यक्ति के शव की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को पाना हिंदयान निवासी रविन पुत्र रामपाल ने पाना बैठान में विजय पुत्र दरिया के प्लॉट में उसके साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के बाद आपस में कहासुनी हुई और सुबह गली में रविन का शव पड़ा मिला। मृतक रविन के कमर पर कपड़ा बंधा हुआ मिला और कमर पर रगड़ के निशान भी थे। मौत के कारणों का अभी पता नही चल पाया है कि व्यक्ति की मौत किसने की और क्यों की।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर जिस प्लॉट में बैठे हुए थे विजय, हरेंद्र, बिजेंद्र, संकीत सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि पाना बैठान में गली में एक व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई अभी पुलिस जांच कर रही है। मृतक के चाचा के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें