रोहद में एनसीआर नहर में नहाते समय एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय चंदन रोहद स्थित जय शिव प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। वह 4 मार्च की शाम को नहर में नहाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। वह शराब के नशे में था और अपने साथियों के साथ होली मना रहा था।
विज्ञापन
शराब के नशे में वह नहाने के लिए नहर में उतर गया और अचानक गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।