फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: होली की रात वकील की हत्या, सोते हुए गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पुलिस कर रही जांच

Thu, 05 Mar 2026 08:57 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

हरियाणा के झज्जर में होली की रात एक वकील की हत्या कर दी गई। सोए हुए वकील की गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक वकील - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में होली की रात छारा चुंगी के पास देर रात एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिलानी गांव की विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी देवराज चाहर के तौर पर हुई है। घर पर सो रहे अधिवक्ता की गला रेतकर हत्या की गई है। देर रात गंभीर हालत में उनको निजी अस्पताल लाया गया था, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सिलानी गांव निवासी हाल छारा चुंगी निवासी देवराज चाहर रात को घर पर सो रहे थे। किसी अज्ञात के उनके गले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। परिजनों ने देखा और उनको निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उनको पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड

इस मामले के सामने आने के बाद बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा है और रोष जताया है। बार प्रधान दीपक गोयल ने मामले की निंदा की हैं और पुलिस से मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हत्या के मामले में पुलिस ने एक को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में तीन टीम बनाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जाएगा। -सुरेंद्र कुमार, एसीपी, झज्जर
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें