फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: योगेश पंघाल को मिली हरियाणा क्रिकेट टीम की कप्तानी

Tue, 12 Dec 2023 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

झज्जर जिले के लिए यह दोहरी उपलब्धि है कि जब यहां के खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि यहां के खेल विभाग में क्रिकेट टीम कोच टीम के मैनेजर के रूप में साथ रहेंगे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में योगेश पंघाल हरियाणा की टीम की कप्तानी करेंगे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में योगेश पंघाल हरियाणा की टीम की कप्तानी करेंगे। योगेश पंघाल झज्जर के शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक के तौर पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन


उनको टीम की कप्तानी दिए जाने का पत्र खेल विभाग की ओर से जारी किया गया। हरियाणा की टीम का कप्तान बनाए जाने पर योगेश पंघाल को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु सहित सभी शिक्षकों ने और क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर से दिल्ली में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज का क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाना है। इस टीम में योगेश पंघाल को चुने जाने के बाद आज निदेशक खेल विभाग की ओर से जारी पत्र में उन्हें हरियाणा की टीम की कप्तानी सौंपी गई है। विशेष बात यह है कि झज्जर के खेल अधिकारी नवीन सैनी इस टीम के मैनेजर तथा हिसार से खेल विभाग से मनोज कुमार इस टीम के कोच के रूप में दौरे के दौरान साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें