फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है: डीसी

Thu, 18 Jun 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
18jjrp06- योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम में  योग प्राणायाम करते नागरिक। स्रोत : प्रचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा और योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ योग प्रोटोकॉल शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि आमजन को यौगिक क्रियाओं से जोड़ा जा सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योग व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाता है।
रोडवेज वर्कशाप में 19 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक फाइनल रिहर्सल होगा जबकि सभी ब्लॉक स्तरीय रिहर्सल भी 19 जून को 6 से 8 बजे तक होगी। आयुष विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक नियमित योग जागरूकता गतिविधियों से नागरिकों को अभ्यास के साथ रूबरू कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों से बेरी, बादली, बहादुरगढ़ व झज्जर सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन हो गया।डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि योग व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव और मानसिक दबाव एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं। ऐसे में योग तनाव प्रबंधन का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन


इंसेट
गुरुकुल झज्जर में योग संगोष्ठी आज
जिला योग समन्वयक डॉ. पवन देसवाल ने बताया कि 19 जून को प्रातः 10 बजे झज्जर गुरुकुल के सभागार में योग संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बताया कि राष्ट्रीय योग अनुसंधान केंद्र देवरखाना में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान प आचार्य बलदेव व महावीर सिंह द्वारा योग अभ्यास करवाया गया। शहर के बाबरा रोड स्थित पार्क में योग शिक्षक कृष्ण योगाचार्य ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें