फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएससीए झज्जर ने 143 रनों से जीता मैच

Thu, 18 Jun 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। एनएससीए झज्जर और बाल भवन की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए ने 143 रनों से जीत दर्ज की। टीम के आरुष चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और बाल भवन की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। एनएससीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में दो विकेट पर 378 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में आरुष चौहान ने 62 गेंदों में 22 चौकों पर चार छक्कों की मदद से 122 रन बनाए।
इसके अलावा आरव राणा ने 90 गेंदों में 9 चौकाें और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में गन्नू ने एक विकेट हासिल किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भवन की टीम ने 33 ओवरों में चार विकेट पर 235 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद मैच को समाप्त किया गया। इस दौरान एनएससीए झज्जर की टीम को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में अथर्व ने 64 गेंदों में 10 चौकाें और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में कर्णवीर ने दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी आरुष चौहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी कर्णवीर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें