फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालौर के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
-फोटो 53 : बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए जगदीश सहवाग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय उच्च विद्यालय बालौर में योगाचार्य जगदीश सहवाग की ओर से निशुल्क योग प्राणायाम और देशभक्ति से बच्चों को प्रेरित करने के लिए शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापिका अनिता कौशिक ने की। योगाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य युवा, समर्थ, विकसित, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है और यह तभी संभव है जब हम सब विद्यार्थी अर्थात युवा शक्ति के साथ मिलकर समाज से पाप, बुराई, अज्ञानता को समाप्त करके धर्म शांति और प्रगति को स्थापित करें।
विज्ञापन


योगाचार्य ने बताया कि योग एक विज्ञान है। प्रतिदिन योग करने से में आरोग्यता, अच्छा स्वास्थ्य, तेज दिमाग, मानसिक शांति और एकाग्रता की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी के मन देश भक्ति का भाव सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर सुनीता, सरोज, सुषमा, प्रतिभा समेत स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




-फोटो 53 : बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए जगदीश सहवाग। विज्ञप्ति



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें